... विकास में पिछड़ा तखतपुर,बदलाव के साथ होगा विकास-रश्मि आशीष सिंह

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


विकास में पिछड़ा तखतपुर,बदलाव के साथ होगा विकास-रश्मि आशीष सिंह


तखतपुर(पत्रवार्ता.कॉम)तखतपुर से काँग्रेस विधायक प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह लगातार क्षेत्र में दौरा कर आम जनता व उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहीं हैं। इस दौरान उन्हें जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। 


शनिवार को श्रीमती रश्मि सिंह ने तखतपुर विस क्षेत्र के ग्राम खरकेना, मुरु, अमसेना, पाली, बुटेना, बोडसरा, चिचीरदा व छतौना में जनसंपर्क किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीणों से चर्चा कर रश्मि ने क्षेत्र व ग्रामीणों की समस्याओं को भी जाना। ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने की बात सामने रखी। 

श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ठाकुर ने बताया कि जनसम्पर्क के दौरान भाजपा विधायक के कार्यकाल की हकीकत सामने आ रही है। आज तक लोगों को मूलभूत जरूरतों के लिए भी बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोई भी विकास कार्य ठीक तरह से नहीं हुए हैं। भाजपा के मौजूदा विधायक की निष्क्रियता ने क्षेत्र को विकास में पीछे धकेल दिया है। 

रश्मि ने जीत के बाद तमाम समस्याओं को जड़ से ख़त्म करने व जनसुविधाओं में विस्तार करने की बात कही है। 


Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें