... खबर चुनावी:-भाजपा के राज में शहर की जनता त्रस्त, बदलाव निश्चित - शैलेष

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर चुनावी:-भाजपा के राज में शहर की जनता त्रस्त, बदलाव निश्चित - शैलेष


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)भाजपा के लिए शहर सत्ता की राह इस चुनाव इतनी आसान नही है। काँग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में है। कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी शैलेष पांडेय मैराथन जनसम्पर्क कर जनता से समर्थन हासिल कर रहे हैं।


सोमवार को सुबह से ही काँग्रेस प्रत्याशी श्री पांडेय ने शहर के अलग- अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान रेल्वे, सरकण्डा व चांटीडीह क्षेत्र में उन्होंने दौरा कर जनता से वोट देने की अपील की। इससे पहले उन्होंने चांटीडीह गायत्री मंदिर में माथा टेक माता का आशीर्वाद भी लिया।

श्री पांडेय ने बताया कि शहर की जनता भाजपा के 20 वर्षों के कार्यकाल से त्रस्त हो गयी है। लम्बे समय तक सत्ता में रहने के बाद भी शहर का विकास नही हो सका है। आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता जूझ रही है। 


पांडेय ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक अमर अग्रवाल के कार्यकाल में केवल सरकारी पैसों का दुरुपयोग व बंदरबांट हुआ है। अधूरे अव्यवस्थित व धीमे विकास के साथ जिसका खामियाजा शहर व जनता भुगत रही है। पांडेय ने अपील किया है कि जनता ऐसे सत्ता के नेता को नकारे और एक कुशल व नए नेतृत्व को मौका दे।




Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट