... राजनाथ के बयान पर प्रमोद का पलटवार,कहा- बारात की अगुवानी के लिए तैयार रहे भाजपा, दूल्हा सही समय मे पहुंच जाएगा..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


राजनाथ के बयान पर प्रमोद का पलटवार,कहा- बारात की अगुवानी के लिए तैयार रहे भाजपा, दूल्हा सही समय मे पहुंच जाएगा..


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पहले उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के काँग्रेस को बिना दूल्हे की बारात कहने पर पलटवार किया और कहा कि बारात की अगुवानी के लिए भाजपा तैयार रहे दूल्हा सही समय मे पहुंच जाएगा।


इसके बाद उन्होंने आकड़ो के साथ बताया कि जो भाजपा गरीबी खत्म करने के वादे के साथ सरकार में आये थे वो उन्होंने पूरा ही नही किया। पिछले 15 वर्षों में गरीबी 37 प्रतिशत से बढ़ कर 42.9 प्रतिशत हो गई है। एक सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में 21 वें नम्बर पर है,मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह डॉक्टर होने के नाते स्वास्थ्य क्षेत्र में ही कम से कम सुधार कर देते,मगर वो भी नही कर सके। छत्तीसगढ़ राज्य में विकास के नाम पर केवल धोखा हुआ है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि डॉ रमन सिंह के फैक्ट्री में किसान अंदर जाते है और मजदूर बनकर आते है। प्रदेश में किसान कम और मजदूर ज्यादा हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में 37 हजार महिलाएं लापता हैं लेकिन इस पर मुख्यमंत्री का ध्यान नही जाता है। करप्शन के मामले भी राज्य सरकार के नम्बर बढ़ते जा रहें हैं।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट