बेलतरा(पत्रवार्ता.कॉम)छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 72 सीटों के मतदान में बस 5 दिन शेष रह गए हैं,सभी प्रत्यासीयों ने अपना पूरा जोर जनसंपर्क में लगा दिया है।बेलतरा विधनसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी रजनीश सिंह ने आज शहरी क्षेत्र के वार्डो का दौरा किया एवं जनसंपर्क के दौरान घर घर जाकर अपने लिए समर्थन मांगा। वार्डों में जगह- जगह महिलाओ ने रजनीश का स्वागत किया।
ग्रामीण क्षेत्रों के साथ- साथ शहरी क्षेत्रों में भी रजनीश को जनता का भरपूर स्नेह मिल रहा है। जनसम्पर्क के दौरान रजनीश ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। भाजपा का एक- एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में जाकर एक- एक मतदाता से देश एवं प्रदेश में सुशाशन के लिए वोट मांग रहा हसि।
अपने कुशल प्रबंधन एवं सघन जनसम्पर्क से रजनीश ने अपने प्रतिद्वंदियों को काफी पीछे छोड़ दिया है चाहे बूथ मैनेजमेंट हो या व्यापक प्रचार हर मोर्चे पर रजनीश मजबूत दिखाई दे रहे हैं।
वहीं गुरुवार शाम भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार एवं प्रसिद्ध गायक, भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी राजकिशोर लिंगियाडीह में रोड शो कर रजनीश के पक्ष में प्रचार करेंगे।
0 Comments