... शहर विकास के शपथ के साथ जाकाँछ प्रत्याशी बृजेश साहू का सघन जनसंपर्क अभियान,लोगों का मिल रहा जमकर समर्थन..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


शहर विकास के शपथ के साथ जाकाँछ प्रत्याशी बृजेश साहू का सघन जनसंपर्क अभियान,लोगों का मिल रहा जमकर समर्थन..


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)जकाँछ के बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू की जनसंपर्क यात्रा शनिवार को लोधीपारा चटर्जी गली पहुंची। यहां बृजेश ने वार्डवासियों से बातचीत कर उन्हें जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के “हल चलाता किसान” छाप में वोट देने के लिए उनका समर्थन मांगा। इस दौरान श्री साहू ने वार्ड की सभी समस्याओं को हल करने की बात भी कही।


जकाँछ के बृजेश साहू जनसंपर्क में पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी के शपथपत्र एवं बिलासपुर विस के शपथपत्र के संदर्भ में जानकारी देकर जनता को मतदान की अपील कर रहे है। इस मौके पर जनसंपर्क यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बृजेश साहू का फूल माला से स्वागत किया।

पदयात्रा में जागेश्वरी साहू, दिपिका साहू, बिलासपुर विधानसभा प्रभारी सैय्यद निहाल, शहर अध्यक्ष विश्वंभर गुलहरे, महिला शहर अध्यक्ष सुनीता यादव, नगरीय निकाय अध्यक्ष अन्नापूर्णा यादव, प्रदेश महामंत्री सुशीला खजुरिया, कुन्ती उईके, शकुन्तला साहू, ममता उईके, आकाश चौबे, राजकुमार तिवारी, लखन श्रीवास, सालीक राम यादव, नवीन साहू आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट