... क्षेत्र व प्रदेश में बदलाव के संकल्प के साथ बिल्हा आम आदमी पार्टी का दीपावली मिलन सम्पन्न..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


क्षेत्र व प्रदेश में बदलाव के संकल्प के साथ बिल्हा आम आदमी पार्टी का दीपावली मिलन सम्पन्न..


बिल्हा(पत्रवार्ता.कॉम)बिल्हा में आम आदमी पार्टी का दीपावली मिलन हर्सोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। बिल्हा के विधायक प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंग अपनी टीम के साथ  कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए क्षेत्र व प्रदेश में बदलाव के संकल्प को दोहराया।


प्रत्याशी सरदार जसबीर ने कार्यक्रम में कहा की आम आदमी की एकता और अखंडता ही बिल्हा की धरती से कुशासन को समाप्त कर सकती है और बदलाव ला सकती है। इसके लिए अपनी बात जनता तक पहुंचाना बहुत जरुरी है। और ये तभी सम्भव है जब घर-घर जाबो, बदलाव लाबो का अभियान अंत तक जारी रहेगा।

कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान संकल्प लिया कि घर-घर तक आम आदमी के मन की बात पहुंचाएंगे और दिल्ली सरकार के किये गए कार्यों के तर्ज पर ही बिल्हा के विकास की नई नींव रखेंगे।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट