... खबर चुनावी:जनसंपर्क के साथ क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा भाजपा का जनाधार - रजनीस

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर चुनावी:जनसंपर्क के साथ क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा भाजपा का जनाधार - रजनीस



बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)बेलतरा भाजपा के विधायक प्रत्याशी रजनीस सिंह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा से जोड़ रहे हैं। इसमें कई कांग्रेसी भी भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं। सोमवार को अकलतरी के काँग्रेस नेता धन्नजय यादव ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली और रजनीस को जीत दिलाने का वादा किया।


श्री रजनीस ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान लोग भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। क्षेत्र में लगातार भाजपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि बेलतरा के समूचित विकास के लिए भाजपा सरकार संवेदनशील है। इस सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रख योजनाओं का क्रियान्वयन किया है, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।

जनसंपर्क के दौरान विधायक प्रत्याशी रजनीश सिंह के साथ बिल्हा जनपद के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट