... अब कांग्रेस की होगी सरकार,जनता चाह रही बिलासपुर में बदलाव- शैलेश

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


अब कांग्रेस की होगी सरकार,जनता चाह रही बिलासपुर में बदलाव- शैलेश


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)बिलासपुर से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडे जनसंपर्क अभियान में आज रेलवे क्षेत्र और हेमू नगर कासिम पारा पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि बीते 15 साल से भ्रष्ट भाजपा सरकार ने प्रदेश को गर्त में डाल दिया है। खासकर बिलासपुर में सीवरेज परियोजना पूरी तरीके से फ्लॉप हो गई है। और गड्ढों से पूरा बिलासपुर खोखला हो चुका है। इसके साथ गौरव जैसी कई सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। शहर की जीवनदायिनी अरपा नदी सूख गई और सरकार के नुमाइंदे  रिवर व्यू बनाकर शहर की जनता को धोखा दे रहे हैं। जबकि  पीने के लिए पानी भी अरपा में नहीं मिल रहा है।


गौरतलब है कि शैलेश के चुनावी मैदान में आने के बाद बिलासपुर विधानसभा में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। काँग्रेस- भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। 

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट