... सरगुजा ब्रेकिंग: पुलिस अफसरों के बंगले के सामने दिनदहाड़े 2 लाख से अधिक की लूट।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

सरगुजा ब्रेकिंग: पुलिस अफसरों के बंगले के सामने दिनदहाड़े 2 लाख से अधिक की लूट।

 


अंबिकापुर, टीम पत्रवार्ता, 06 अक्तूबर 2026

शहर के गांधी चौक स्थित एक दुकान में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात लुटेरे दुकान में घुसे और 2 लाख रुपये से अधिक की रकम लेकर फरार हो गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह वारदात हुई, वहां से सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के बंगले के साथ ही महज करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस अधीक्षक का बंगला स्थित है। आसपास मंत्री राजेश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के शासकीय आवास भी बताए जा रहे हैं।

पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

रिहायशी और संवेदनशील इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कोतवाली पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित का आरोप है कि दिनदहाड़े दुकान में घुसकर लुटेरे लाखों रुपये की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और उन्हें पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से लूट की रकम, आरोपियों और घटना के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि होना अभी बाकी है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट