बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)शहर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के विधायक प्रत्याशी बृजेश साहू मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के तहत सरकंडा कपील नगर पहुँचे। यहाँ उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर सघन जनसंपर्क किया व लोगों से समर्थन देने की अपील की।
इस दौरान श्री साहू ने जनसंपर्क के साथ शहर की जनता को पार्टी व अपने घोषणा पत्र से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शहर व प्रदेश के विकास के लिए वो संकल्पित हैं। बीते 20 वर्षों से शहर सत्ता में काबिज लोगों ने शहर के विकास को धीमा कर दिया है। लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जीत के साथ ही उनकी पहली प्राथमिकता शहर के विकास को गति देने की होगी।
जनसंपर्क पदयात्रा में बिलासपुर विधानसभा प्रभारी सैय्यद निहाल,नगरी निकाय अध्यक्ष अन्नापूर्णा यादव, संभागीय संगठन मंत्री करण मधुकार, सोहित बंजारे,आशीष भावेक,रवि वर्मा,आकाश चौबे,राजकुमार तिवारी,विवेक श्रीवास,नवीन सिंह,सुनील राज, नवीन साहू,प्रदीप साह व अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
0 Comments