... विस.चुनाव2018:बदलाव की बयार के साथ जनसंपर्क में निकले शैलेष, जनता से लिया आशीर्वाद..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


विस.चुनाव2018:बदलाव की बयार के साथ जनसंपर्क में निकले शैलेष, जनता से लिया आशीर्वाद..


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)प्रदेश के हाईप्रोफाइल सीट बिलासपुर में प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार-प्रसार व जनसम्पर्क अभियान जोरों पर है। कम समय में ज्यादा लोगों से संपर्क साधने प्रत्याशी ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर से काँग्रेस के विधायक प्रत्याशी शैलेष पांडे भी सघन जनसंपर्क कर शहर की जनता से समर्थन देने अपील कर रहे हैं। 

रविवार को पांडेय ने सदर बाज़ार, गोल बाज़ार, देवकीनन्दन चौक सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पांडेय ने शहर विकास के लिए सत्ता के नेता को बदलने व उन्हें मौका देने अपील भी किया। 

पांडेय ने बताया कि बीते 20 वर्षों से शहर की सत्ता सम्हाल रहे लोगों ने शहर विकास की गति को धीमा कर दिया है। इतने वर्षों बाद भी जनता मूलभत सुविधाओं के लिए जूझ रही है। इस बार जनता के पास मौका है कि ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर कर नए लोगों को मौका दें, जो शहर विकास व जनता की समस्याओं को समझ निराकरण कर सके।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट