... गिरौदपुरी धाम के दर्शन के साथ सियासी रण में उतरे डॉ बाँधी,मस्तूरी विधानसभा में सियासी हलचल तेज़..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


गिरौदपुरी धाम के दर्शन के साथ सियासी रण में उतरे डॉ बाँधी,मस्तूरी विधानसभा में सियासी हलचल तेज़..



बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)मस्तूरी विधानसभा में सियासी हलचल तेज़ हो गयी है। टिकट वितरण में बाजी मारने के बाद घोषित प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा से मस्तूरी विधानसभा के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने गिरौदपुरी धाम दर्शन के साथ इसकी शुरुवात की है।


गिरौदपुरी धाम में बाबा के दर्शन करने के बाद पूर्व मंत्री ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के पांच भाजपा मंडलों की बैठक की। जिसमें मस्तूरी,जयराम नगर गतौरा,लोहरसी ,सीपत और मल्हार मंडल के मंडल संयोजक, अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी शामिल हुए और एक स्वर में पूर्व मंत्री डॉ बांधी को विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने का सभी ने संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ बांधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क के तहत घर-घर जाकर लोगों से मिलने और रमन सरकार के  उपलब्धियों की जानकारी देने का अनुरोध किया।

भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने मस्तूरी विधानसभा से एक मजबूत और सशक्त उम्मीदवार को टिकट दिए जाने पर पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए प्रत्याशी को जिताने की बात कही।


Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ऑपरेशन "शंखनाद" में 56 किलो गौ मांस बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार।