बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)बदलाव की बयार के साथ जकाँछ की जनसम्पर्क यात्रा रविवार को तोरवा क्षेत्र पहुंची। यहां बिलासपुर विधानसभा के प्रत्याशी बृजेश साहू ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया व उनकी समस्याओं को सुना। इसके साथ ही श्री साहू ने क्षेत्रवासियों को पार्टी व अपना विजन बताकर आगामी चुनाव में समर्थन भी मांगा।
श्री साहू ने बताया कि भाजपा विधायक के नेतृत्व में शहर का विकास 20 साल पीछे चले गया है। जरूरी मूलभूत सुविधाओं तक के लिए शहर की जनता तरस रही है। जनसंपर्क के दौरान वार्डों की स्थिति व आम जनता का दर्द इस तकलीफ को बयां करता है।
उनका कहना है कि जकाँछ का उदय ही भाजपा व काँग्रेस की भर्राशाही को खत्म करने के लिए हुआ है। पार्टी का एजेंडा छग की जनता को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जिसमें केवल और केवल शहर व प्रदेश के विकास की बात होगी। जनता को उनके अधिकार दिए जाएंगे।
इस दौरान जागेश्वरी साहू, दीपिका साहू, बिलासपुर विधानसभा प्रभारी सैय्यद निहाल, शहर अध्यक्ष विश्वंभर गुलहरे, महिला शहर अध्यक्ष सुनीता यादव, बंटी खान, फ़ारूक़ ख़ान, नीतीश शर्मा, राहुल पहुचेल, सरजू यादव, मनोज नन्हेट, सुमित ललपुरे, पंडित विशाल शर्मा, सुमित ललपुरे, नीरज शाह, संदीप महतो, सहित संजय निषाद व अन्य पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनसम्पर्क के दौरान शामिल रहे।
0 Comments