... प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर के भजनों में झूमेगा बिलासपुर,माता के जगराता का भव्य आयोजन आज..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर के भजनों में झूमेगा बिलासपुर,माता के जगराता का भव्य आयोजन आज..


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर सोमवार को माता के जगराता में शामिल होने  बिलासपुर आ रहीं हैं। इस दौरान शहनाज़ देवी भजनों से  बिलासपुरवासियों को सराबोर करेंगी। कार्यक्रम चांटीडीह आर के प्रेट्रोल पंप के पास होगा।


आयोजन समिति के प्रशांत त्रिपाठी ने कार्यक्रम को लेकर बताया कि बीते 8 वर्षों से लगातार नवरात्र पर माता के जगराता का आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय व छग के कलाकार अपनी प्रस्तुति देते आये हैं। लेकिन इस बार विशेष तौर पर प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज़ अख्तर को माता के जगराता में आमंत्रित किया गया है जो लोगों को देवी भजनों से सराबोर करेंगी। छुम छुम छन न न बाजे मईया पांव पैजनिया, ममतामयी मां- हे जगदंबे जैसे कई देवी भजनों के लिए शहनाज़ प्रसिद्ध हैं। कार्यक्रम चांटीडीह आर के प्रेट्रोल पंप के पास सोमवार रात 8 बजे से पूरी रात चलेगा। 

आयोजन समिति ने बिलासपुरवासियों को माता के जगराता में शामिल होने का आग्रह किया है। 


Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट