... BIG BREAKING: चुनाव से ठीक पहले काँग्रेस को बड़ा झटका,आदिवासी नेता व काँग्रेस विधायक रामदयाल उइके भाजपा में शामिल..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

BIG BREAKING: चुनाव से ठीक पहले काँग्रेस को बड़ा झटका,आदिवासी नेता व काँग्रेस विधायक रामदयाल उइके भाजपा में शामिल..


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) चुनाव के ठीक पहले काँग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आदिवासी नेता व कांग्रेस विधायक रामदयाल उइके भाजपा में शामिल हो गए हैं। सीएम डॉ रमन सिंह व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के समक्ष आज बिलासपुर में उइके ने भाजपा प्रवेश किया है। 


रामदयाल उइके कोरबा जिले के पाली-तानाखार से काँग्रेस के विधायक हैं। अब उनके भाजपा प्रवेश के साथ ही मरवाही से उनके चुनाव मैदान में लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि काँग्रेस के और भी कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

बहरहाल चुनाव के ठीक पहले भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक के साथ उइके को बीजेपी में प्रवेश कराते हुए  काँग्रेस को तगड़ा झटका दिया है।अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस उइके के इस कदम के बाद क्या करती है ...?



Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट