... भाजपा की पहली सूची कल,50 के करीब नामों का हो सकता है ऐलान..

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

भाजपा की पहली सूची कल,50 के करीब नामों का हो सकता है ऐलान..


रायपुर(पत्रवार्ता.कॉम)भाजपा की पहली सूची शनिवार को जारी हो सकती है। केंद्रीय चुनाव समिति ने 50 से ज्यादा नामों पर अंतिम मुहर लगा दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री रमन सिंह की हुई मुलाकात के बाद पहली सूची पर अंतिम मुहर लगने की बात कही जा रही है।
बताया ये भी जा रहा है कि, जिन सूची में ज्यादा पैनल थे,वो पैनल भी कम कर लिए गए हैं। 


बस्तर की सीटों पर कांग्रेस के नामों के ऐलान न होने से दुविधा की स्थिति थी। दरअसल कांग्रेस की लिस्ट की वजह से बीजेपी उम्मीदवारों के नामों को लेकर असमंजस में थी। लेकिन अब जब काँग्रेस ने नामों का एलान कर दिया है। भाजपा के भी बस्तर सहित तमाम जगहों पर पैनल में अब सिंगल नाम हो गये हैं।

भाजपा के बस्तर से दोनों मंत्री महेश गागड़ा और केदार कश्यप को टिकट दिया जायेगा, ये पार्टी ने तय कर लिया है। आज की बैठक में इन दोनों का सिंगल नाम ही पैनल में रखा गया है। आज की बैठक में 60 से ज्यादा नामों पर चर्चा हुई है, माना जा रहा है कि 13-14 विधायकों के टिकट कट सकते हैं। विधायकों के नाम के साथ भी करीब 2 से 3 लोगों के नामों का पैनल रखा गया है।

भाजपा इस बार 20-22 नये उम्मीदवारों पर दांव आजमायेगी। जिनमें युवा प्रत्याशी ज्यादा होंगे। हालांकि भाजपा को पता है कि इस ऐलान से बगावत की आवाज भी बुलंद हो सकती है, लिहाजा पार्टी उससे निपटने के लिए भी रणनीति पर विचार कर रही है। कल शाम तक भाजपा अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर देगी। वैसे तो मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि 70 से ज्यादा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा सकता है, लेकिन भाजपा की तैयारी 50 के करीब नामों का पहली सूची में ऐलान करने का है।

आज हुई बैठक में सौदान सिंह, पवन साय और राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय भी मौजूद थी।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब