... मंत्री अमर फिर काँग्रेस के निशाने पर, प्रवक्ता पांडेय ने उठाया सवाल,चुनावी समय में निवेशकों को याद कर कहीं फिर जनता को झांसा देने की तैयारी तो..

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

मंत्री अमर फिर काँग्रेस के निशाने पर, प्रवक्ता पांडेय ने उठाया सवाल,चुनावी समय में निवेशकों को याद कर कहीं फिर जनता को झांसा देने की तैयारी तो..



बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) रोमानिया के राजदूत से मिलना प्रदेश के उद्योग,आबकारी और नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के गले का फांस बनता जा रहा है। काँग्रेस ने ठीक चुनाव से पहले हुए इस मुलाकात को लेकर सवाल खड़े किये हैं। काँग्रेस प्रवक्ता शैलेष पांडेय ने कहा है कि विकास के नाम पर अब तक केवल प्रदेश की जनता को झाँसा दिया गया है। चुनाव से पहले भी निवेशकों को याद कर सरकार एक बार फिर प्रदेश की जनता को धोखा देना चाहती है।


पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास का हमेशा समर्थन करती है, लेकिन चुनाव से पहले निवेशक बुलाकर जो जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है उसे काँग्रेस बर्दास्त नही कर सकती। पांडेय ने सरकार व मंत्री अमर अग्रवाल से 15 सावलों के साथ 15 वर्षों का हिसाब मांगा है।

पांडेय ने पूछा है कि मंत्री महोदय बताएं कि बिलासपुर में आपने और आप की सरकार ने क्या क्या विकास किया है ? पिछले 10 वर्षों से सीवरेज योजना क्यो पूर्ण नही हुई।इससे कितने लोगों की जाने गयी है। सरकंडा में सीवरेज क्यो बंद किया गया। इसमे जनता का कितना पैसा बर्बाद किया गया और कितना भ्रस्टाचार किया गया। योजना की राशी क्यो बढ़ाई गई ? ट्रीटमेंट प्लांट क्यो खराब पड़ा है उसको क्यो बनाया गया था और उसकी उपयोगिता क्या थी। कितना पैसा जनता का लगा ? अमृत मिशन योजना का कार्य क्यो बंद किया गया और उसमें कितने करोड़ की खरीदी की गयी? अरपा विकास प्राधिकरण में आज तक एक ईंट भी क्यो नही रखी गयी। इसमे निवेशक क्यो नही मिले। उसमे बंधक भूमि किस लिए मुक्त नही की गई। इसमे कितने हज़ार लोग प्रभावित और परेशान है? नसबंदी कांड में मृतक महिलाओ के घर वालो के लिए आपने क्या किया। दोषियों को क्या हुआ और उनको क्या सज़ा मिली ?बिलासपुर से रायपुर मार्ग 15 सालो में क्यो नही बनाया गया, क्या आम जनता की तकलीफे आपकी नजर नही आई। कब तक बनेगा यह मार्ग मंत्री जी? शहर के कितने बेरोजगार लोगो को आपने नौकरी दिलवाई और कितने उद्योग आपने 15वर्षों में बिलासपुर में स्थापित किये है?शहर में गंदे पानी के कारण कितने लोग पीलिया डायरिया और डेंगू से मृत हो गए। आपके विभाग का प्रबंधन और आपदा प्रबंधन क्यो नही शहर को व्यवस्तिथ रख पाता है? भदौरा कांड में अब तक दोषी लोग क्यो नही पकड़े गए है और कितने वर्षों तक वो आज़ाद घूमेंगे? तिफरा फ्लाई ओवर क्यो सकरा बनाया गया आपकी दूर दृस्टिता को क्या हो गया था या फिर भ्रस्टाचार के कारण सही नही बनाया गया? शहर के मास्टर प्लान में इतना विलंब क्यो हुआ था तब आपको शहर के विकास की याद क्यो नही आई? साफ सफाई में पुरुस्कार तो मिल गया लेकिन बारिश में पानी शहर में क्यो भर जाता है आपका विकास यहां क्यो नही ध्यान देता है?

पांडेय ने मंत्री महोदय के कार्यकाल पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि शहर का विकास मंत्री सही तरीके से नही कर पाए। जनता को मूलभूत सुविधा 15 वर्षो में नही दे पाए। यह उनकी पूर्ण नाकामी है। मंत्री महोदय को जनहित में जनता के इन सवालो का जवाब देना चाहिये।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब