... प्रेस क्लब में विराजे गणपति,सुख समृद्धि की कामना..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


प्रेस क्लब में विराजे गणपति,सुख समृद्धि की कामना..


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) गणेश चतुर्थी का पर्व आज से शुरू हो रहा है। इस पर्व में पूरे शहर में गणेश भगवान की प्रतिमा पंडालों में विराजमान होती है। इसके साथ ही शहर की हर गली में गणपति बप्पा को लेकर धूम रहती है। इसी कड़ी में बिलासपुर प्रेस क्लब में भी विघ्नहर्ता गणपति विराजमान हुए हैं। गुरुवार को पूरे विधिविधान के साथ श्री गणपति की स्थापना की गयी। ये पहला मौका है जब नवनिर्मित प्रेस क्लब में गणपति विराजे हैं। 

प्रेस क्लब के सदस्यों ने भगवान गणपति से सभी के सुख समृद्धि की प्रार्थना की है। इसके साथ ही पूजा अर्चना के साथ बाप्पा गणेश को मोदक का भोग लगाया गया है।

इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, कोषाध्यक्ष रमन दुबे, पत्रकार राजेश दुआ,महेश दुबे, गोपी डे, क्रांति नामदेव,मोहन सोनी,रोशन वैद्य, नीरज माखीजा, दिव्येन्दू सरकार, श्रिया पांडेय, कैलाश यादव, शैलेष यादव,अजय यादव, जितेंद्र ठाकुर, जितेंद्र थवाईत व अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट