... REAL STORY -दिखावे से दूर महिलाओं की आत्मनिर्भरता,अब तक नहीं मिली सरकारी मदद,मशरुम की खेती कर हजारों की कमाई..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


REAL STORY -दिखावे से दूर महिलाओं की आत्मनिर्भरता,अब तक नहीं मिली सरकारी मदद,मशरुम की खेती कर हजारों की कमाई..

By Yogesh Thawait 

जशपुर(पत्रवार्ता.कॉम) जिले में यूं तो आपने सफलता की कई प्रायोजित कहानी देखी होगी।हम आपको बता रहे हैं एक वास्तविक कहानी जिन्होंने शासन के मदद के बिना ही आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।

नगर पंचायत बगीचा के नवरत्न स्व सहायता समूह की महिलाएं अब आत्मनिर्भर हो रही है,सिलाई सेंटर के साथ अब इन्होंने मशरूम का उत्पादन शुरु कर दिया है।फिलहाल महिलाएं आयस्टर मशरूम की खेती कर रही हैं 


आपको बता दें कि इस समूह में लगभग 10 महिलाएँ हैं जिसमें खुशबू गुप्ता अध्यक्ष,शशिकला सिंह उपाध्यक्ष,अंजुम आरा सचिव,गायत्री यादव,श्यामपति बाई,रेखा बाई,शाहिना परवीन समेत अन्य महिलाएं शामिल हैं।


समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्हें मशरुम की खेती के लिए अब कोई शासकीय मदद नहीं मिली है।उन्होंने मिलकर 2-2 हजार इकट्ठे किये और खेती शुरु कर दी।समूह की महिलाएं इस खेती को व्यापक स्तर पर करना चाहती हैं पर आर्थिक रुप से कमजोर होने के कारण स्थानीय स्तर तक ही ये सीमित हैं।

पुराने नगर पंचायत भवन में समूह द्वारा 250 रु किलो की दर से इसका विक्रय किया जा रहा है और हजारों की कमाई की जा रही है।फिलहाल स्वस्फूर्त होकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महिला स्व सहायता समूह के यह कदम सराहनीय माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट