... छजकां प्रदेश की पहली शक्ति के रुप में उभरकर सामने आई है-बृजेश साहू।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


छजकां प्रदेश की पहली शक्ति के रुप में उभरकर सामने आई है-बृजेश साहू।



बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू ने बुधवार को अपना जन्मदिन कार्यकर्ताओं व शहरवासियों के साथ मनाया। उनके जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में अलग - अलग जगहों पर केट काट उन्हें शुभकामानाएं दीं। इस अवसर पर श्री साहू ने बिलासपुर का विकास व जनता की सेवा करने का संकल्प लिया। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में छजकां पहली शक्ति के तौर पर सामने आयी है। पार्टी सुप्रीमो अजित जोगी के नेतृत्व में लगातार सरकार की विफलताओं को सामने लाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सत्ताधारी दल की नाकामियों के कारण आम जनता परेशान है।

किसान, युवा, महिला, कोई भी सुरक्षित नही है, पूरे प्रदेश में भय और दोहन का माहौल है। श्री साहू ने स्थानीय मंत्री व शहर विधायक पर भी इस मौके पर जमकर निशाना साधा। 

शहर की बदहाली के लिए उन्हे 
ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा कि
 जिस मंत्री के पास नगरीय
 निकाय के विकास का ज़िम्मा
 है। उन्ही का शहर सबसे
 ज्यादा बदहाल है।

श्री साहू ने सीवरेज, सड़क, पेयजल, अरपा व स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे मुद्दों को लेकर आगामी चुनाव में तख्ता पलट करने का दावा किया है। 

गौरतलब है कि छजकां ने बिलासपुर विधानसभा से बतौर प्रत्याशी सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश साहू को मैदान में उतारा है। जो लगातार सघन जनसम्पर्क अभियान चलाकर लोगों से मुखातिब होते हुए पार्टी के घोषणा पत्र व प्रदेश विकास के लिए सुप्रीमो अजित जोगी के विचारों को लोगों के बीच रख रहे हैं। 
=====================
=====================

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट