... कर्मचारियों से झूठे वादे कर बीजेपी ने बनाई सरकार,संवेदनहीनता की हद हो गई,फेडरेशन को कांग्रेस का शत प्रतिशत समर्थन-शैलेष

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

कर्मचारियों से झूठे वादे कर बीजेपी ने बनाई सरकार,संवेदनहीनता की हद हो गई,फेडरेशन को कांग्रेस का शत प्रतिशत समर्थन-शैलेष



बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष पांडेय ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा है कि सूबे के मुखिया व उनकी भाजपा सरकार संवेदनहीन है। अधिकारी-कर्मचारी से झूठे वायदे कर भाजपा ने सरकार तो बना लिया लेकिन उसके बाद आज तक उनके के हितों को अनदेखा किया जा रहा है।

छग कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन पदोन्नति वेतनमान, वेतन विसंगति, पेंशन सहित अनेक मुद्दों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण आज एक दिनी सांकेतिक हड़ताल पर हैं। जिनकी मांगे जायजा है, कांग्रेस फेडरेशन के मांगों का समर्थन करती है।


 इन मांगों को पूरा करना प्रदेश सरकार की ड्यूटी है, लेकिन झूठे घोषणाओं के सहारे चल रही सरकार अपने उन वायदों को भी भूल गई है, जिनकी पूर्ति करने से समाज के एक महत्वपूर्ण कर्मचारी-अधिकारी वर्ग के हित पूरे हो सकते हैं। भाजपा की दोगली  नीति के कारण प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी वर्ग के साथ लगातार अन्याय हो रहा है ।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने सूबे के मुखिया से मांग किया है कि प्रदेश में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा किये जा रहे उनके जायज आंदोलन पर गंभीरता से विचार करते हुए उनकी मांगों को तुरंत स्वीकार कर असमान वेतन की विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए।

 यदि प्रदेश की भाजपा सरकार उनकी मांगो को पूरा नहीं करती है तो आने वाले विधान सभा चुनाव में कर्मचारी-अधिकारी एवं उनके परिवार इसका करारा जवाब देंगे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट