... पहल- महिलाएं योग से बनेंगी शसक्त,राज्य महिला आयोग ने किया महिला योग महोत्सव का आयोजन।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

पहल- महिलाएं योग से बनेंगी शसक्त,राज्य महिला आयोग ने किया महिला योग महोत्सव का आयोजन।


बिलासपुर(पत्रवार्ता. कॉम) राज्य महिला आयोग ने बिलासपुर में महिला योग महोत्सव का आयोजन किया। इसमें महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडेय,योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संभाग कमिश्नर सहित सैकड़ों महिलाएं व युवतियां शामिल हुई। 

सभी ने एक साथ अलग-अलग आसनों के साथ योगाभ्यास किया। महोत्सव को लेकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने बताया कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पहले विशेष तौर पर महिलाओं के लिए आयोग बीते तीन वर्षों से महिला योग महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। 

महिलाएं समाज की आधार स्तम्भ है, महिलाएं पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं, लेकिन अपनी ही प्राथमिकता सूची में उसे आखरी पायदान में रहना पड़ता है। इसी को देखते हुए महिलाओं को स्वस्थ्य रखने के संदेश के साथ महिला आयोग ने योग महोत्सव का आयोजन किया है।

पांडेय का कहना है कि स्वस्थ्य मस्तिष्क, स्वस्थ्य मन स्वस्थ्य शरीर मे रहता है और परिवार, समाज व राष्ट्र को स्वस्थ्य रखना है तो महिलाओं का स्वस्थ्य रहना जरूरी है। साथ ही राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने महोत्सव को लेकर बताया कि महिला आयोग विशेष तौर पर महिला योग महोत्सव आयोजित कर महिलाओं को स्वस्थ्य रखने के साथ उन्हें शसक्त बनाने का काम कर रहा है।

 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश में 56 हज़ार स्थानों में 1 करोड़ से ज्यादा लोग एक साथ योग कर नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। गिनीज बुक, गोल्डन बुक व लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में छग का नाम दर्ज होने जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब