... युगराज का सपना है कि वह आईआईटी दिल्ली,मुंबई में पढ़े

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


युगराज का सपना है कि वह आईआईटी दिल्ली,मुंबई में पढ़े







संकल्प शिक्षण संस्थान के युगराज ने जेईई एडवांस में आॅल इंडिया में 337 रैंक किया प्राप्त
जशपुर(पत्रवार्ता.कॉम) जिला खनिज न्यास निधि से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत फरसाबहार के युगराज पैंकरा ने जेईई एडवांस में आॅल इंडिया  में 337 रैंक हासिल करने में सफलता प्राप्त किया है। जशपुर जिले के 72 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स क्वालीफाई किया था।  जिसमें से 56 विद्यार्थी जेईई एडवांस की परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें युगराज ने 337 वां रैक हासिल किया। साथ ही 5 विद्यार्थियों ने प्रीपेट्री के लिए भी क्वालिफाई किया है।
 
जेईई एडवांस में 337 वां रैंक हासिल करने वाले फरसाबहार कोलहेनझरिया के युगराज पैंकरा के पिता एक कृषक और माता आंगनबाड़ी सहायिका हैै। परिवार में माता पिता के अलावा एक भाई है। युगराज ने बताया कि उसने 8 वीं तक गांव में पढ़ने के बाद 9वीं, 10वीं की पढाई घर से 12 किलोमीटर दूर कोतबा में जाकर किया। उसके बाद वह संकल्प में चयन होने के बाद आगे की पढ़ाई संकल्प शिक्षण संस्थान में हुआ। युगराज ने बताया कि उसका पसंदीदा  विषय गणित है, 10 वीं में गणित में 87 और  12 वीं में 98 अंक प्राप्त किया था। उसने बताया कि वह अपने पढ़ाई को सबसे ज्यादा महत्व देता है। हर दिन 12-14 घंटे की पढाई कर उसने यह सफलता हासिल की है। युगराज का सपना है कि वह आईआईटी दिल्ली या आईआईटी मुंबई में पढ़ना चाहता 

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट