... कांग्रेस नेता शैलेष पाण्डेय समेत 10 बने प्रवक्ता,मिडिया की भूमिका को देंगे अहम् स्थान

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

कांग्रेस नेता शैलेष पाण्डेय समेत 10 बने प्रवक्ता,मिडिया की भूमिका को देंगे अहम् स्थान

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी
बिलासपुर (पत्रवार्ता.कॉम) आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस आधुनिकतम संचार को अपना सशक्त माध्यम बनाने जा रही है. मीडिया के सामने अपनी बातें मजबूती से रखने के लिए कांग्रेस ने आज प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता समेत मीडिया पेनलिस्ट की सूची जारी कर दी है | पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कांग्रेस मीडिया विभाग की सूची को हरीझंडी दिखा दी है |10 माह पहले कांग्रेस प्रवेश करने वाले बिलासपुर के शैलेष पाण्डेय को भी मुख्य प्रवक्ता बनाकर चुनावी साल में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है |  

उक्त सूची में सुशील आनंद शुक्ला,प्रवक्तागण मो. असलम,घनश्याम राजू तिवारी,एम.ए. इकबाल, धनंजय सिंह ठाकुर, जेपी श्रीवास्तव,शैलेश पांडे,अभयनारायण राय,आलोक दुबे,कमलजीत सिंह पिंटू होंगे । वहीं मीडिया पेनलिस्ट धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, ताम्रध्वज साहू, छाया वर्मा, रामदयाल उईके, डॉ. शिवकुमार डहरिया, मनोज मंडावी, कवासी लखमा, करूणा शुक्ला, गुरू रूद्रकुमार, पी.आर. खुंटे, मोहन मरकाम, दीपक बैज, संतराम नेताम, राजेन्द्र तिवारी, रमेश वर्ल्यानी, ज्ञानेश शर्मा, डॉ. किरणमयी नायक, सुरेन्द्र शर्मा, आर.पी. सिंह, राजेश बिस्सा, श्रीकुमार मेनन, डॉ. राकेश गुप्ता, शिवसिंह ठाकुर, अजय साहू, चंद्रशेखर शुक्ला, शिशुपाल शोरी, उमेश पटेल, फूलोदेवी नेताम, आकाश शर्मा, महेन्द्र छाबड़ा, सुमीत दास, राधेश्याम विभार, विकास तिवारी, अमित श्रीवास्तव है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब