... खबर पत्रवार्ता : चीक समाज के सामाजिक उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध, सामाजिक भवन हेतु 50 लाख की घोषणा जोकरी में सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी सदन के लिए भी 30 लाख रुपये देने की घोषणा।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : चीक समाज के सामाजिक उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध, सामाजिक भवन हेतु 50 लाख की घोषणा जोकरी में सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी सदन के लिए भी 30 लाख रुपये देने की घोषणा।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 29 नवंबर। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि चीक समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कौशल और सामाजिक एकजुटता छत्तीसगढ़ की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। मुख्यमंत्री शनिवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम जोकरी में आयोजित प्रांतीय चीक-चिक जाति उत्थान समिति के सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत बनकोम्बो में चीक समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा ग्राम जोकरी में महतारी सदन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों से पहुंचे समाज के पदाधिकारियों एवं हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चीक समाज ने अपने पारंपरिक वस्त्र निर्माण कौशल और मेहनत से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम हैं।

सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 33 किस्तों में 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की गई है। वहीं, नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू की गई है, जिससे 8 हजार से अधिक अधिकारियों को जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल की निर्धारित सीमा से कम धान बेचने वाले किसानों को भी नियमानुसार अंतर की राशि का लाभ देने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के माध्यम से 55 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन कर चुके हैं, जबकि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 10 हजार से अधिक बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का अवसर मिला है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, चीक बड़ाईक महासभा के सत्यनारायण बड़ाईक, पूर्व विधायक रोहित कुमार साय सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट