... खबर पत्रवार्ता : युवा रत्न सम्मान योजना के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को मिलेगा सम्मान, ₹1 लाख से ₹2.50 लाख तक की राशि।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : युवा रत्न सम्मान योजना के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को मिलेगा सम्मान, ₹1 लाख से ₹2.50 लाख तक की राशि।

 


जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता, 26 अक्टूबर 2026। 

छत्तीसगढ़ शासन के संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर द्वारा युवा रत्न सम्मान योजना 2026-27 के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के लिए जिला स्तर पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, जशपुर के अनुसार, योजना के अंतर्गत दो श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया जाएगा। पहली श्रेणी में छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान (असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य) के तहत एक युवा को 2 लाख 50 हजार रुपये तथा एक संगठन को 5 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

वहीं, दूसरी श्रेणी के अंतर्गत युवा रत्न सम्मान के लिए सामाजिक कार्य, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन, कला एवं संगीत तथा लोककला सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले एक-एक युवा को 1-1 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भी कर सकते हैं आवेदन

खेल वर्ग में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के साथ-साथ साहसिक खेलों तथा पारंपरिक खेलों के संरक्षण एवं संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

योजना के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना तथा उसकी आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। केंद्र एवं राज्य शासन, सार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में कार्यरत कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदन के साथ संबंधित क्षेत्र में किए गए कार्यों के प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य संलग्न करना अनिवार्य है।

कहां जमा करें आवेदन?

इच्छुक युवा विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, स्थानीय निकाय, स्वैच्छिक संस्थाओं, नेहरू युवा केंद्र अथवा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदक स्वयं भी अपना आवेदन जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, जशपुर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

जिला स्तर पर आवेदन जमा करने की अवधि 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है। पात्र युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने कार्यों से संबंधित प्रमाणों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए विचार किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट