... ब्रेकिंग जशपुर: जमीन विवाद में फूफा ने की भतीजे की हत्या, कुल्हाड़ी से गले और सिर पर किया वार,आरोपी पुलिस हिरासत में।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग जशपुर: जमीन विवाद में फूफा ने की भतीजे की हत्या, कुल्हाड़ी से गले और सिर पर किया वार,आरोपी पुलिस हिरासत में।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 25 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तपकरा थाना क्षेत्र के जामबहार गांव में कथित तौर पर फूफा ने अपने 30 वर्षीय भतीजे संतोष प्रधान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान आरोपी मनबोध राम खैरवार ने संतोष प्रधान पर कुल्हाड़ी से गले और सिर पर वार कर दिया। हमले में संतोष की मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मनबोध राम खैरवार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे की परिस्थितियों और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट