रायपुर, टीम पत्रवार्ता, 4 मई 2026
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। अधिकारी सड़क मरम्मत से जुड़ी सही जानकारी प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिस पर मुख्यमंत्री ने नाराज़गी जताते हुए उसे तत्काल बैठक कक्ष से बाहर जाकर सही जानकारी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही और अधूरी जानकारी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे पूरी तैयारी के साथ बैठकों में शामिल हों और जमीनी हकीकत के अनुसार सटीक जानकारी प्रस्तुत करें।
इस घटना के बाद बैठक में मौजूद अन्य अधिकारियों के बीच भी गंभीरता का माहौल बन गया और साफ संदेश गया कि सरकार अब कामकाज में ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।


0 Comments