... खबर पत्रवार्ता : सीएम ने दी जशपुर को बड़ी सौगात,श्री नदी पर बनेगा हाईलेवल पुल, झारखंड-ओडिशा से कनेक्टिविटी होगी मजबूत।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : सीएम ने दी जशपुर को बड़ी सौगात,श्री नदी पर बनेगा हाईलेवल पुल, झारखंड-ओडिशा से कनेक्टिविटी होगी मजबूत।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 7 मई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। राज्य शासन ने वर्ष 2025-26 के बजट अंतर्गत कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग पर श्री नदी में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 45 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

यह मार्ग छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है। पुल निर्माण होने से तीनों राज्यों के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

बरसात के दिनों में वर्तमान सकरा पुल पर जलस्तर बढ़ने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था और हादसों की आशंका बनी रहती थी। अब उच्च स्तरीय पुल बनने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इस पुल निर्माण की मांग की थी। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

क्षेत्रवासियों का मानना है कि यह पुल शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और परिवहन सुविधाओं को मजबूत करेगा तथा जशपुर जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट