... खबर पत्रवार्ता : आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को सभी सुविधाएं मिले इसका रखे विशेष ध्यान: कलेक्टर रोहित व्यास ने आंगनबाड़ी केंद्र सीटोंगा और तेतेरटोली का किया निरीक्षण।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को सभी सुविधाएं मिले इसका रखे विशेष ध्यान: कलेक्टर रोहित व्यास ने आंगनबाड़ी केंद्र सीटोंगा और तेतेरटोली का किया निरीक्षण।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 05 मई 2026

कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सीटोंगा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं तेतेरटोली आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं बिजली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाओं का पूर्ण लाभ मिलना चाहिए। तेतेरटोली आंगनबाड़ी केंद्र में नलकूप खराब पाए जाने पर उन्होंने तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को फोन कर उसे शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए सोखता गड्ढा निर्माण कराने को भी कहा।


कलेक्टर ने बच्चों से किया आत्मीय संवाद, किए फल वितरित

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास बच्चों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय संवाद किया। बच्चों ने भी उन्हें अपने बीच पाकर काफी प्रसन्न नजर आए और सहजता के साथ संवाद किया। कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि उन्हें आंगनबाड़ी में कैसा लगता है और क्या उन्हें समय पर नाश्ता मिलता है। बच्चों ने बताया कि उन्हें यहां अच्छा लगता है और नियमित रूप से पौष्टिक नाश्ता भी प्राप्त होता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों को फल वितरित किए। 

साथ ही तेतेरटोली आंगनबाड़ी केंद्र की एक बच्ची तनिषा के जन्मदिन के अवसर पर उसे शुभकामनाएं देकर उसका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी श्री अजय शर्मा सहित आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट