... खबर पत्रवार्ता : हेलमेट जागरूकता रैली को श्रीमती कौशल्या साय ने दिखाई हरी झंडी कुनकुरी में सड़क सुरक्षा को लेकर निकली विशाल जनजागरूकता रैली।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : हेलमेट जागरूकता रैली को श्रीमती कौशल्या साय ने दिखाई हरी झंडी कुनकुरी में सड़क सुरक्षा को लेकर निकली विशाल जनजागरूकता रैली।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 08 मई 2026

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस द्वारा आज कुनकुरी में वृहद हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

रैली कुनकुरी खेल मैदान से प्रारंभ होकर गड़ाकटा, बस स्टैंड, डुगडुगिया होते हुए सलियाटोली तक पहुंची और पुनः खेल मैदान में समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं गंभीर सामाजिक समस्या बनती जा रही हैं और इन्हें कम करने के लिए आम नागरिकों की जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “हम बदलेंगे तो युग बदलेगा” तथा प्रत्येक नागरिक को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अपनी आदत बनाना चाहिए।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि दुर्घटना कभी भी हो सकती है, इसलिए सावधानी ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने नागरिकों से वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा, यातायात संकेतों एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में 459 सड़क दुर्घटनाओं में 311 लोगों की मृत्यु हुई तथा 205 से अधिक लोग घायल हुए। अधिकांश मामलों में दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। उन्होंने कहा कि हेलमेट के नियमित उपयोग से बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, सुरक्षित वाहन संचालन एवं यातायात नियमों के पालन की सामूहिक शपथ दिलाई गई। साथ ही नागरिकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार द्वारा किया गया। आयोजन में श्रीमती प्रमिला पैंकरा, एसडीएम कुनकुरी नंदजी पांडेय, एसडीओपी विनोद मंडावी, डीएसपी कुंजराम चौहान, जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट