... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : कुम्हारी में दर्दनाक हादसा : घर में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : कुम्हारी में दर्दनाक हादसा : घर में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत।

 


दुर्ग, टीम पत्रवार्ता, 12 मई 2026।

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी रोड में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मकान में अचानक आग लगने से पूरा घर चपेट में आ गया, जिससे अंदर मौजूद चार लोगों की जान चली गई। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, फायर ब्रिगेड एवं राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के साथ बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि तब तक घर के भीतर मौजूद चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार मृतकों में होमदास वैष्णव (40 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (18 वर्ष), चांदनी (17 वर्ष) और गोपिका (02 वर्ष) शामिल हैं।

घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट