... खबर पत्रवार्ता : गांधी चौक में गुटखा थूकने के विवाद पर हिस्ट्रीशीटर ने की मारपीट, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : गांधी चौक में गुटखा थूकने के विवाद पर हिस्ट्रीशीटर ने की मारपीट, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल।

 


अंबिकापुर, टीम पत्रवार्ता, 6 मई 2026

अंबिकापुर के गांधी चौक क्षेत्र में गुटखा थूकने की मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश और उसके साथियों ने युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी मजहर खान सहित दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नमनाकला निवासी पंकज शुक्ला 2 मई 2026 को अपने साथी मनीष अम्बस्ट और रानू पाण्डेय के साथ गांधी चौक स्थित पान दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान गुटखा थूकने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अनिकेत त्रिपाठी अपने साथी मजहर खान, जय सोनी और ओम सोनी के साथ मौके पर पहुंचा और सार्वजनिक स्थान पर गंदी गालियां देते हुए हाथ-मुक्का और कड़ा से मारपीट की। हमले में पंकज शुक्ला के सिर में चोट आई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 278/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने 5 मई को दबिश देकर रसूलपुर क्षेत्र से आरोपी मजहर खान को गिरफ्तार किया। आरोपी मजहर खान पिता सेराज उर्फ सिराजुद्दीन अंसारी, उम्र 37 वर्ष, निवासी इमलीपारा अंबिकापुर के खिलाफ BNSS की धारा 129 के तहत गुंडा बदमाश फाइल खोली गई है तथा जिला बदर की कार्रवाई भी पृथक से की जा रही है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरीक्षक कृष्णा यादव, सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडेय, ASI अदीप सिंह सहित कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट