... खबर पत्रवार्ता : कलेक्टर हुए सख्त : परीक्षा परिणाम खराब होने पर जताई नाराजगी, हर सप्ताह टेस्ट के निर्देश,एकलव्य विद्यालय के रिजल्ट पर नाराजगी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : कलेक्टर हुए सख्त : परीक्षा परिणाम खराब होने पर जताई नाराजगी, हर सप्ताह टेस्ट के निर्देश,एकलव्य विद्यालय के रिजल्ट पर नाराजगी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता 24 मई 2026

कलेक्टर  रोहित व्यास ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विशेष शिक्षण संस्थाओं की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए। बैठक में प्रयास आवासीय विद्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालयों के संचालन और शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, सहायक आयुक्त संजय सिंह, सहायक संचालक दिव्यांश सिंह चौहान सहित सभी संस्थाओं के प्रमुख, अधीक्षक एवं मंडल संयोजक उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से घोलेंग एवं सन्ना स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनजातीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से इन संस्थाओं की स्थापना की गई है, ऐसे में परीक्षा परिणाम बेहतर होना चाहिए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कमजोर विद्यार्थियों की अलग से पहचान कर विशेष कक्षाएं संचालित की जाएं तथा प्रत्येक विषय की सतत मॉनिटरिंग हो। उन्होंने सभी विद्यालयों में नियमित अध्ययन-अध्यापन सुनिश्चित करने के साथ हर सप्ताह टेस्ट और मासिक मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रगति पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा अभिभावकों से भी लगातार संवाद किया जाए। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति विद्यार्थियों में रुचि विकसित करने और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया।

बैठक में छात्रावासों की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेलकूद एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया जाए, अन्यथा लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए लक्ष्य आधारित कार्ययोजना तैयार करने और बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम लाने हेतु अभी से तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट