रायपुर, टीम पत्रवार्ता, 16 मई 2026
राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र स्थित VIP रोड के पुजारी फार्म हाउस में पुलिस आरक्षक रमाकांत सिंह की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक अपने साथियों के साथ फार्म हाउस पहुंचा हुआ था। शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास वह स्विमिंग पूल में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद साथी आरक्षक को बाहर निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल माना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


0 Comments