जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 7 मई 2026
कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम सुजीबहार में 26 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अविनाश टोप्पो निवासी सुजीबहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बैंगलोर में रहकर काम करता था और बीमारी के चलते कुछ दिन पहले ही घर लौटा था।
परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसकी दोनों किडनी खराब होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद वह काफी परेशान रहने लगा था। बुधवार शाम घर के कमरे में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने पर कांसाबेल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


0 Comments