... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : धान घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, तीन खरीदी केंद्रों के 7 लोगों पर FIR दर्ज।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : धान घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, तीन खरीदी केंद्रों के 7 लोगों पर FIR दर्ज।

 


जांजगीर-चांपा, टीम पत्रवार्ता, 7 मई 2026

जिले में धान खरीदी में अनियमितताओं को लेकर इस वर्ष की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सहकारिता विभाग की जांच के बाद जिले के तीन धान खरीदी केंद्रों में बड़े पैमाने पर धान घोटाले का खुलासा हुआ है। मामले में किरीत, बिर्रा और कड़ारी धान खरीदी केंद्रों के प्रभारी, प्रबंधक एवं हमाल सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में FIR दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार नवागढ़, बिर्रा और बाराद्वार थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया है। सभी पर धान खरीदी के दौरान गड़बड़ी और घोटाला करने का आरोप है।

जांच में सामने आया कि तीनों खरीदी केंद्रों से कुल 4714.3 क्विंटल धान गायब पाया गया। वहीं विभागीय जांच में करीब 1 करोड़ 46 लाख 14 हजार 330 रुपए की अनियमितता उजागर हुई है।

सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा विस्तृत जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट