... खबर पत्रवार्ता : सुशासन तिहार 2026 कस्तूरा शिविर में 6 हितग्राहियों को मिला मुख्यमंत्री पेंशन स्वीकृति आदेश 8 हितग्राहियों को मिला श्रम कार्ड।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : सुशासन तिहार 2026 कस्तूरा शिविर में 6 हितग्राहियों को मिला मुख्यमंत्री पेंशन स्वीकृति आदेश 8 हितग्राहियों को मिला श्रम कार्ड।

 

जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 28 मई 2026/ 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार अभियान का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है।इसी कड़ी में दुलदुला विकास खंड के ग्राम कस्तुरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष शोर्य प्रताप सिंह जुदेव ने 6 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री पेंशन योजना की स्वीकृति आदेश दी गई है।

इनमें ग्राम जामपानी के मोहन प्यारे, रामकृष्ण,लाल मोहन राम, रामेश्वर राम, सुखदेव राम, तेजू राम शामिल है और एक हितग्राही मनीष कुमार राम को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत किया गया। इसी प्रकार 8 हितग्राहियों को श्रम कार्ड वितरण किया गया।

इनमें दुलदुला विकास खंड के ग्राम रायडीह के लक्ष्मी बाई, विनीता खाखा,कमला बाई, देवनाथ यादव, ग्राम कोरना के मन्दिका , रायडीह के सुमन एक्का मुक्ति खाखा,मनपति बाई‌ शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट