... खबर पत्रवार्ता : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 15 जून 2026 अंतिम तिथि।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 15 जून 2026 अंतिम तिथि।


जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता, 29 मई 2026/

संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नया रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत जिला जशपुर की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आरा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था तपकरा में ’शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई 2026 से 15 जून 2026 तक विभागीय वेबसाइट http://cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 संचालनालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश नियमावली का भली-भांति अध्ययन कर लें। नियमों की जानकारी के अभाव में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे। अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु शास. औ.प्र.संस्था आरा, मो. 9131650046, 7974243049 एवं औ.प्र.संस्था तपकरा, मो. 8103567455 पर संपर्क किया जा सकता है। 

 जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं से अपील की गई है कि कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के इस अवसर का लाभ उठाएं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट