... सुशासन तिहार 2026 : 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान कुनकुरी के नगरीय निकाय में आगामी 16 मई 2026 को शिविर लगाया जाएगा ।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

सुशासन तिहार 2026 : 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान कुनकुरी के नगरीय निकाय में आगामी 16 मई 2026 को शिविर लगाया जाएगा ।



जशपुर, टीम पत्रवार्ता,15 मई 2026/

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 मई 2026 को जशपुर जनपद के ग्राम जामटोली और नगर पंचायत कुनकुरी में शिविर लगाए जाएंगे।

जामटोली शिविर में शामिल होने वाले गांव: 

जामटोली, बडाबनाई, जुरतेला, पुत्रीचौरा, पिलखी, साईटागरटोली, पोड़ी, लोदाम, बाम्हनपुरा, चौलीटांगरटोली, पोरतेंगा, झोलंगा, जकबा, लोखण्डी के ग्रामीण अपनी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

कुनकुरी नगरीय निकाय में 16 मई 2026 को शिविर होगा आयोजित 

कुनकुरी शिविर में शामिल होने वाले क्षेत्र:

नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिक शिविर का लाभ ले सकेंगे। पूर्व में यह शिविर 11 मई को रखा गया था जिससे संशोधित करके 16 मई को शिविर रखा गया है।

सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में देंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान हो सके।कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट