जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 17 मई 2026
सनातन धर्म संत समाज आश्रम कैलाश गुफा में आगामी 18 एवं 19 मई 2026 को दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में ऋखेश्वर महाराज एवं सांसद चिन्तामणि महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
आश्रम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 18 मई सोमवार को दोपहर 1 बजे से श्रद्धालुओं एवं समाजजनों का आगमन प्रारंभ होगा। रात्रि भोजन के उपरांत मंगलाचरण, सत्संग, लीला एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम की व्यवस्था कैलाश गुफा आश्रम में ही की गई है।
वहीं 19 मई मंगलवार को प्रातः स्नान, मंदिर दर्शन एवं पूजन अर्चन के बाद सुबह 8 से 9 बजे तक मंगलाचरण कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात सनातन संत समाज से जुड़े विषयों पर विशेष बैठक एवं सभा आयोजित की जाएगी। स्वल्पाहार और दोपहर भोज के बाद सभा का विसर्जन किया जाएगा।
सनातन धर्म संत समाज आश्रम ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


0 Comments