... खबर पत्रवार्ता : ’सही दवा - शुद्ध आहार - यही छत्तीसगढ़ का आधार’ अभियान शुरू, पत्थलगांव में खाद्य-औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : ’सही दवा - शुद्ध आहार - यही छत्तीसगढ़ का आधार’ अभियान शुरू, पत्थलगांव में खाद्य-औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,27 अप्रैल 2026

सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन तथा जिला दंडाधिकारी जशपुर के नेतृत्व में जिले में ‘सही दवा - शुद्ध आहार - यही छत्तीसगढ़ का आधार’ अभियान की शुरुआत की गई। 15 दिवसीय इस अभियान के पहले दिन खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने पत्थलगांव ब्लॉक में व्यापक निरीक्षण और कार्रवाई करते हुए कई खाद्य प्रतिष्ठानों में गंदगी, अनियमितता और एक्सपायरी सामग्री पाए जाने पर नोटिस जारी किए तथा नमूने जांच के लिए संग्रहित किए।

बस स्टैंड स्थित जय बालाजी फन एंड फूड रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की कमी मिलने पर नोटिस जारी कर खोवा और सुहानी नमकीन के नमूने लिए गए। न्यू श्री जय बालाजी रेस्टोरेंट में भी गंदगी मिलने पर लस्सी और काजू के नमूने जांच के लिए भेजे गए। केक टाउन बेकरी में भारी मात्रा में एक्सपायरी सामग्री मिलने पर कार्रवाई करते हुए लगभग 10 किलोग्राम केक निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे पदार्थ, रंग और जेली को मौके पर नष्ट कराया गया। सेंट्रल रेस्टोरेंट में निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही गुपचुप, चाट, नूडल्स, नाश्ता, गन्ना रस, आम रस और फल विक्रेताओं का भी निरीक्षण कर उन्हें स्वच्छता और हाइजीन संबंधी नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए।

अभियान के अंतर्गत औषधि प्रकोष्ठ द्वारा चार कॉस्मेटिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें एक कॉस्मेटिक उत्पाद का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। एक्सपायर्ड कॉस्मेटिक सामग्री पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को तत्काल हटाने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य व कॉस्मेटिक उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई।

जिले में यह अभियान 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक लगातार जारी रहेगा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार भीष्म पटेल और जिला पुलिस बल की टीम भी मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट