... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : प्रधानमंत्री जनमन योजना में करोड़ों का खेल? गुणवत्ता पर सवाल, पुलिया धंसने से खुली पोल।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : प्रधानमंत्री जनमन योजना में करोड़ों का खेल? गुणवत्ता पर सवाल, पुलिया धंसने से खुली पोल।

 


सरगुजा, मैनपाट टीम पत्रवार्ता 20 अप्रैल 2026

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मैनपाट विकासखंड के सपना दर से केरा जुबला कोरवा पारा तक बन रही सड़क एवं पुलिया निर्माण में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। करोड़ों रुपए की लागत से हो रहे इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह उल्लेखनीय है कि ट्राइबल क्षेत्रों में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा विशेष पैकेज के माध्यम से दुर्गम क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की जनकल्याणकारी पहल की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा भी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार का खेल चरम पर नजर आ रहा है, जिसके चलते ऐसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ ही दिनों पहले निर्मित पुलिया अचानक धंस गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह और गहरा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और कार्य में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी मिलकर शासन की राशि का दुरुपयोग कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पुनः जांच कराने की भी मांग उठाई है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट