... खबर पत्रवार्ता : कुसुम पेड़ के नीचे ‘बाल चौपाल’ में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : कुसुम पेड़ के नीचे ‘बाल चौपाल’ में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर।

 


रायपुर, टीम पत्रवार्ता,17 अप्रैल 2026

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उत्तर बस्तर कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के दूरस्थ ग्राम डांगरा में अनोखे अंदाज में ‘बाल चौपाल’ लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। हाई स्कूल परिसर में कुसुम पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर उन्होंने महिलाओं और बच्चों के साथ आत्मीय एवं अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा एवं राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत भी मौजूद रहीं।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बढ़ते कदमों के साथ अब दूरस्थ क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम में उन्होंने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, अतिरिक्त पोषण और नियमित स्वास्थ्य देखभाल अपनाने की सलाह दी। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

बाल चौपाल के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें गुड टच-बैड टच, लोकगीत, लोकनृत्य और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। मंत्री ने प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तीन शिशुओं का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने रेडी टू ईट से बनी खीर खिलाकर बच्चों के स्वस्थ भविष्य की कामना की और शिशुवती माताओं को सुपोषण टोकरी भेंट की। इसके अलावा पांच बच्चों को विद्यारंभ संस्कार प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

इस दौरान महतारी वंदन योजना से जुड़ी 68 महिलाओं का ई-केवायसी मौके पर ही पूर्ण किया गया, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।

कार्यक्रम के बाद मंत्री, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एक साथ जमीन पर बैठकर सामूहिक भोज किया। पारंपरिक दोना-पत्तल में परोसे गए स्थानीय व्यंजनों ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।

प्रवास के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भानुप्रतापपुर के ग्राम चौगेल स्थित पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां की महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन, एसडीएम जीडी वाहिले सहित विभागीय अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट