रायपुर,टीम पत्रवार्ता,18 अप्रैल 2026
नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत राज्य शासन ने विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टि से अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक, नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया है।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि सभी स्थानांतरण समान सामर्थ्य सेवा शर्तों एवं निर्धारित निबंधनों के अधीन किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कॉलम-05 में अंकित स्थान, अर्थात संबंधित नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्र (मु.न.पा.अ.) में तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
यह तबादला आदेश प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नगरीय निकायों में कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया है।
देखिए पूरी सूची




0 Comments