... ब्रेकिंग जशपुर : तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, तलाश के बाद शव बरामद।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग जशपुर : तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, तलाश के बाद शव बरामद।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,05 अप्रैल 2026

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसबहरी गांव से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो (7 वर्ष) और अनीस टोप्पो (8 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे कल से लापता थे, जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम लगातार बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी।

एएसआई विपिन तिवारी ने बताया कि तलाश के दौरान आज दोनों बच्चों के शव बिसबहरी गांव के तालाब में मिले, जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

एएसआई विपिन तिवारी, एएसआई नरेश मिंज समेत पुलिस की टीम शव पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट