... ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : तालाब के दूसरी ओर इंतजार करते रह गए पत्नी व बच्चे,बीच तालाब में थम गई पिता की सांस,डूबकर मौत,पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किया शव का रेस्क्यू।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : तालाब के दूसरी ओर इंतजार करते रह गए पत्नी व बच्चे,बीच तालाब में थम गई पिता की सांस,डूबकर मौत,पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किया शव का रेस्क्यू।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,08 अप्रैल 2026

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तंबाकछार के सखाझरन में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,जहां तालाब में नहाने के दौरान एक पिता की डूबकर मौत हो गई।पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक शोबिंद राम पिता रघु राम (35) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वन विभाग के तालाब में नहाने गया था। पत्नी और बच्चे तालाब के एक किनारे पर थे, जबकि मृतक दूसरी ओर नहा रहा था। 

इसी दौरान उसने परिवार से कहा कि वह तैरकर उनके पास आएगा और बच्चे को तैरना सिखाएगा। लेकिन जैसे ही वह तैरते हुए तालाब के बीच पहुंचा, अचानक उसकी सांसें जवाब दे गईं और वह गहरे पानी में डूब गया।

तालाब के दूसरी ओर पत्नी और बच्चे उसका इंतजार करते रह गए और देखते ही देखते शोबिंद थक गया और गहरे तालाब में समा गया। कुछ ही पलों में यह खुशी का पल मातम में बदल गया।

बताया जा रहा है कि घटना स्थल पहाड़ी की तराई में स्थित है, जहां तालाब का एक छोर घने जंगल से लगा हुआ है। दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण रेस्क्यू कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तालाब की गहराई और आसपास की परिस्थितियों को देखते हुए शव को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 4 से 5 घंटों की मशक्कत के बाद ही शव को तालाब से बाहर निकाला जा सका।

फिलहाल पुलिस द्वारा पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट