... ब्रेकिंग जशपुर : पहाड़ी कोरवा युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस मौके पर जांच में जुटी।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग जशपुर : पहाड़ी कोरवा युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस मौके पर जांच में जुटी।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 22 अप्रैल 2026

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतरा गांव में एक पहाड़ी कोरवा जनजाति के युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और मर्ग कायम कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेतरा गांव निवासी विनोद राम (30), पिता विक्रम राम, ने बुधवार तड़के अपने घर के मयार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मामले में बगीचा पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है मृतक विवाहित था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह बच्चों के पालन-पोषण को लेकर मानसिक रूप से चिंतित रहता था हालांकि, इस संबंध में पुलिस द्वारा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट