जशपुर,टीम पत्रवार्ता, 21 अप्रैल 2026
जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 बस स्टैंड के पास थापा घर के पीछे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बगीचा में बोरा ढोने का कार्य करता था। उसकी पहचान कुंवर उर्फ बोया निवासी झगरपुर के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार शव सुबह से ही खेत में पड़ा हुआ था। तेज धूप के कारण लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


0 Comments