... खबर पत्रवार्ता : ड्रोन दीदी योजना से जशपुर की महिलाएं भरेंगी आर्थिक उन्नति की उड़ान।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : ड्रोन दीदी योजना से जशपुर की महिलाएं भरेंगी आर्थिक उन्नति की उड़ान।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 17 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान “लखपति दीदी” पहल के अंतर्गत महिलाओं को “ड्रोन दीदी” योजना के तहत ड्रोन एवं उन्नत सॉयल टेस्टिंग मशीन प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और अपनी आय में वृद्धि करें। उन्होंने ड्रोन के माध्यम से कृषि कार्यों को आसान बनाते हुए आर्थिक उन्नति की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के आय संवर्धन के साथ उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से सशक्त बनाना है। सॉयल टेस्टिंग मशीन के माध्यम से अब मिट्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण मानकों की त्वरित और सटीक जांच संभव हो रही है, जिससे संतुलित उर्वरक उपयोग, भूमि की गुणवत्ता में सुधार तथा फसल उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट